देश की खबरें | टिड्डियों के हमले का मुकाबला करने के लिये नये आविष्कारों पर ध्यान दिया जा रहा है : मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में टिड्डियों के हमले का मुकाबला करने के लिये नये-नये आविष्कारों पर ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही, इसने यह भी याद दिलाया है कि एक छोटा सा जीव कितना बड़ा नुकसान कर सकता है।

जियो

नयी दिल्ली, 31 मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में टिड्डियों के हमले का मुकाबला करने के लिये नये-नये आविष्कारों पर ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही, इसने यह भी याद दिलाया है कि एक छोटा सा जीव कितना बड़ा नुकसान कर सकता है।

प्रधानमंत्री ने अपने रेडियो संबोधन ‘मन की बात’ में कहा, ‘‘एक तरफ़ जहाँ पूर्वी भारत तूफान (चक्रवात) से आई आपदा का सामना कर रहा है, वहीं दूसरी ओर, देश के कई हिस्से टिड्डियों के हमले से प्रभावित हुए हैं। इन हमलों ने फिर हमें याद दिलाया है कि ये छोटा सा जीव कितना (बड़ा) नुकसान कर सकता है।’’

यह भी पढ़े | Unlock 1.0: पश्चिम बंगला में स्थित तारापीठ मंदिर का फैसला, 15 जून तक बंद रहेगा संस्थान.

उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि टिड्डी दल का हमला कई दिनों तक चलता है, बहुत बड़े क्षेत्र पर इसका प्रभाव पड़ता है।

मोदी ने कहा, ‘‘चाहे वह भारत सरकार हो, राज्य सरकार हो, कृषि विभाग हो, या फिर प्रशासन ही क्यों न हो, सभी इस संकट के नुकसान से बचने तथा किसानों की मदद करने के लिए आधुनिक संसाधनों का भी उपयोग कर रहे हैं।’’

यह भी पढ़े | Unlock 1: कोरोना संकट के बीच बिहार की नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में 30 जून तक बढ़ाया लॉकडाउन 5.0.

उन्होंने कहा, ‘‘नए-नए आविष्कारों की तरफ़ भी ध्यान दिया जा रहा है। मुझे विश्वास है कि हमारे कृषि क्षेत्र पर जो यह संकट आया है, उससे हम सब मिल कर लोहा लेंगे और बहुत कुछ बचा लेंगे।’’

टिड्डियों का दल पाकिस्तान से पिछले महीने राजस्थान में घुसा था और फिर यह तेज हवाओं के चलते पश्चिमी राज्यों के इलाकों में फैल गया।

टिड्डियों के हमले में राजस्थान के 20 जिलों में करीब 90,000 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र प्रभावित हुआ है।

टिड्डियों के दल श्री गंगानगर, नागौर, जयपुर, दौसा, करौली और सवाई माधोपुर जिलों से उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश की ओर गये।

उत्तर प्रदेश में कृषि विभाग के कर्मियों ने झांसी के मोठ और गरौठा इलाकों में तथा पिछले हफ्ते सोनभद्र जिले में टि्डिडयों के दल को निशाना बनाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल: 20 मई को बंद रहेंगी देश की 8 लाख दवा दुकानें, जानें क्या है वजह और क्या मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं

Karnataka Shocker: दुबारे कैंप में प्रशिक्षित हाथियों की लड़ाई के दौरान मलबे की तरह गिरी हथनी, तमिलनाडु की महिला पर्यटक की कुचलकर मौत (Watch Video)

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट