जरुरी जानकारी | प्रतिभूतियों के निर्गम की विवरण पुस्तिका का नया प्रारूप जारी

नयी दिल्ली, चार सितंबर भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने गैर-परिवर्तनीय ऋण प्रतिभूतियों के सार्वजनिक निर्गम से संबंधित विवरण-पुस्तिका का सोमवार को एक नया प्रारूप जारी किया जिसमें निर्गम पेशकश दस्तावेज़ के प्रथम पृष्ठ पर ही महत्वपूर्ण सूचनाएं दर्ज की जाएंगी।

सेबी ने एक परिपत्र में कहा कि ऋण प्रतिभूतियों के निर्गम के समय संक्षिप्त विवरण-पुस्तिका को नए प्रारूप में जारी किया जाएगा। संशोधित प्रारूप में प्रतिभूति निर्गम की पेशकश से संबंधित सूचनाओं एवं आंकड़ों को सरल ढंग से पेश किया जा सकेगा।

सेबी ने कहा कि नया प्रारूप एक अक्टूबर, 2023 या उसके बाद जारी होने वाले सभी सार्वजनिक निर्गमों पर लागू होगा।

इसके साथ ही सेबी ने संबंधित निर्गम जारीकर्ता या मर्चेंट बैंकरों को एक क्यूआर कोड भी शामिल करने को कहा है ताकि इस कोड को स्कैन करने पर विवरण-पुस्तिका को देखा जा सके।

नियमों के तहत, किसी कंपनी की प्रतिभूतियों की खरीद के लिए कोई भी आवेदन संक्षिप्त विवरण-पुस्तिका होने पर ही जारी किया जा सकेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)