विदेश की खबरें | नए राजनीतिक मानचित्र पर नेपाली कांग्रेस कर रही है चर्चा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल की सरकार द्वारा संसद में प्रस्तुत किए गए देश के नए राजनीतिक मानचित्र से संबंधित विधेयक पर मुख्य विपक्षी दल नेपाली कांग्रेस ने शनिवार को चर्चा की।

काठमांडू, 30 मई नेपाल की सरकार द्वारा संसद में प्रस्तुत किए गए देश के नए राजनीतिक मानचित्र से संबंधित विधेयक पर मुख्य विपक्षी दल नेपाली कांग्रेस ने शनिवार को चर्चा की।

इस संबंध में सानेपा में पार्टी मुख्यालय में चल रही केंद्रीय कार्यकारी समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में एक प्रस्ताव रखा गया।

यह भी पढ़े | COVID-19 का वैश्विक आंकड़ा 60 लाख के करीब, अब तक संक्रमण से 3 लाख 64 हजार से अधिक ली हुई मौत.

नेपाली कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक सीडब्ल्यूसी की बैठक में रखा गया प्रस्ताव उस संविधान संशोधन विधेयक से संबंधित है जिसमें संविधान के अनुच्छेद 9 (2) से संबंधित तीसरी अनुसूची में शामिल राजनीतिक मानचित्र में संशोधन करने का प्रावधान किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक पार्टी के सीडब्ल्यूसी के सदस्य वर्तमान में बैठक में रखे गए प्रस्ताव पर अपनी राय रख रहे हैं।

यह भी पढ़े | UN पीसकीपिंग डे के दौरान संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने शांति व्यवस्था में महिलाओं की भूमिका पर दिया जोर.

कानून, न्याय और संसदीय कार्य मंत्री शिवमाया तुम्बाहांगफे को बुधवार को विधेयक को संसद में प्रस्तुत करना था।

हालांकि विधेयक को नेपाली कांग्रेस के अनुरोध पर सदन की कार्यवाही की सूची से हटा दिया गया था क्योंकि पार्टी को सीडब्ल्यूसी की बैठक में इस पर निर्णय लेना था।

नेपाली संविधान में संशोधन करने के लिए संसद में दो तिहाई मतों का होना आवश्यक है।

प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने इस विषय पर राष्ट्रीय सहमति लेने का निर्णय लिया है।

भारत के साथ सीमा विवाद के बीच नेपाल ने हाल ही में देश का संशोधित राजनीतिक और प्रशासनिक मानचित्र जारी किया था जिसमें रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा क्षेत्रों पर दावा किया गया था।

भारत ने इस कदम पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई थी और कहा था कि “कृत्रिम रूप से क्षेत्र के विस्तार” को सहन नहीं किया जाएगा।

भारत ने नेपाल ने कहा था कि इस प्रकार “मानचित्र के द्वारा अनुचित दावा” न किया जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\