विदेश की खबरें | नेपाल के राष्ट्रपति ने देश में विनाशकरी भूकंप आने के बाद यूरोप यात्रा रद्द की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने देश में आए विनाशकारी भूकंप के मद्देनजर अपनी 10 दिवसीय यूरोप यात्रा रद्द कर दी है। उनके कार्यालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।
काठमांडू, छह नवंबर नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने देश में आए विनाशकारी भूकंप के मद्देनजर अपनी 10 दिवसीय यूरोप यात्रा रद्द कर दी है। उनके कार्यालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पौडेल को आठ नवंबर को पेरिस शांति मंच में हिस्सा लेने के लिए रवाना होना था और उसके बाद उनका जर्मनी तथा इटली की यात्रा करने का भी कार्यक्रम था। राष्ट्रपति के 17 नवंबर को स्वदेश लौटने का कार्यक्रम था।
राष्ट्रपति की प्रेस सलाहकार किरण पोखरियाल ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि यह तय किया गया कि विनाशकारी प्राकृतिक आपदा के समय राष्ट्रपति का देश से बाहर जाना उचित नहीं होगा।
विज्ञप्ति के मुताबिक, इसलिए राष्ट्रपति कार्यालय ने जाजरकोट भूकंप के बाद उत्पन्न स्थिति, जनहानि और संपत्ति को हुए नुकसान को देखते हुए पौडेल की यात्रा को रद्द करने का फैसला किया।
किरण ने बताया कि राष्ट्रपति पौडेल मंगलवार को भूकंप प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे।
नेपाल के पश्चिमी हिस्से में शुक्रवार को आधी रात से कुछ समय पहले आए 6.4 तीव्रता के भूकंप में 153 लोगों की मौत हो गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)