देश की खबरें | भूमि घोटाले के मामले में न तो नोटिस मिला, न कभी पूछताछ की गई : नेकां सांसद रूहुल्ला मेहदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के सांसद आगा रूहुल्ला मेहदी ने रविवार को दो दशक पुराने भूमि घोटाले के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) द्वारा उनके खिलाफ दाखिल आरोपपत्र पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें न तो कोई नोटिस मिला और न ही कथित अनियमितताओं के बारे में उनसे कभी पूछताछ की गई।

श्रीनगर, 13 अप्रैल नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के सांसद आगा रूहुल्ला मेहदी ने रविवार को दो दशक पुराने भूमि घोटाले के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) द्वारा उनके खिलाफ दाखिल आरोपपत्र पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें न तो कोई नोटिस मिला और न ही कथित अनियमितताओं के बारे में उनसे कभी पूछताछ की गई।

शिया समुदाय के प्रमुख नेता मेहदी शनिवार को एसीबी द्वारा मामले में दाखिल आरोपपत्र में नामजद 22 लोगों में शामिल हैं।

श्रीनगर से लोकसभा सदस्य ने कहा, “यह मेरे लिए उतनी ही आश्चर्य की बात है जितनी कि लोगों के लिए। आरोपपत्र दाखिल किये जाने के दिन, मुझे इस भूमि घोटाले के बारे में पता चला।”

रूहुल्ला ने कहा कि पिछले 20 वर्ष में एसीबी की ओर से नोटिस या पूछताछ के रूप में कोई संवाद नहीं हुआ।

उन्होंने कहा, “अगर अपराध 20 वर्ष पहले हुआ था तो प्रशासन, एसीबी और पुलिस कहां थी? पूछताछ होनी चाहिए थी। मुझे कोई कानूनी नोटिस नहीं मिला।”

एसीबी के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया था कि कश्मीर में रुख्स और फार्म विभाग के आधिकारिक पदों के दुरुपयोग के आरोपों की एसीबी द्वारा की गई संयुक्त औचक जांच के आधार पर मामला दर्ज किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी