देश की खबरें | एनसीडब्ल्यू प्रमुख ने राज्य पुलिस प्रमुखों के साथ लॉकडाउन में महिलाओं की समस्याओं पर चर्चा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देशभर में लॉकडाउन के दौरान महिलाओं के सामने आ रही समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने शुक्रवार को राज्यों के पुलिस प्रमुखों के साथ एक समीक्षा बैठक की और इस मुद्दे पर चर्चा की।

जियो

नयी दिल्ली, 29 मई देशभर में लॉकडाउन के दौरान महिलाओं के सामने आ रही समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने शुक्रवार को राज्यों के पुलिस प्रमुखों के साथ एक समीक्षा बैठक की और इस मुद्दे पर चर्चा की।

उन्होंने इन समस्याओं को हल करने के लिए पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाइयों पर भी चर्चा की।

यह भी पढ़े | प्रसिद्ध एस्ट्रोलॉजर बेजान दारूवाला का अहमदाबाद में हुआ न‍िधन: 29 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने सभी राज्यों से आयोग की चिंताओं और शिकायतों को दूर करने के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने के लिए कहा है।

एनसीडब्ल्यू ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने राज्यों के पुलिस प्रमुखों को आयोग की चिंताओं और शिकायतों को जल्द से जल्द दूर करने के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने के लिए कहा।’’

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल: 8 जून से सभी प्राइवेट और सरकारी दफ्तर में कामकाज होगा शुरू, 1 जून से खुलेंगे धार्मिक स्थल.

शर्मा ने राज्यों के पुलिस महानिदेशकों और उनके प्रतिनिधियों सहित 30 पुलिस अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की।

उन्होंने कोरोना वायरस के गंभीर संकट के समय में घरेलू हिंसा के पीड़ितों को तत्काल राहत सुनिश्चित करने के लिए उनके द्वारा उठाए गए कदमों पर चर्चा की।

उन्होंने सभी राज्यों से महिलाओं के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया के लिए एक व्हाट्सएप या एसएमएस सेवा शुरू करने का भी आग्रह किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने नन्हे ओमी को गोद में लिया, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल छू लेने वाला पल

\