देश की खबरें | कोच्चि में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में नौसैनिक की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोच्चि में भारतीय नौसेना के एक अड्डे पर शनिवार को एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक नौसैनिक की मौत हो गई।

कोच्चि/नयी दिल्ली, चार नवंबर कोच्चि में भारतीय नौसेना के एक अड्डे पर शनिवार को एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक नौसैनिक की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि नौसेना की दक्षिणी कमान के आईएनएस गरुड़ के रनवे पर हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें योगेन्द्र सिंह की मौत हो गई।

योगेंद्र मध्य प्रदेश के निवासी थे।

नौसेना ने संक्षिप्त बयान में कहा, “ आईएनएस गरुड़, कोच्चि में रखरखाव जांच के दौरान आज एक चेतक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके परिणामस्वरूप एक नौसेना कर्मी की मृत्यु हो गई।”

बयान में कहा गया है कि दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए 'बोर्ड ऑफ इंक्वायरी' का आदेश दिया गया है।

नौसेना ने कहा कि नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार और भारतीय नौसेना के सभी कर्मियों ने योगेन्द्र सिंह की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now