देश की खबरें | नौसेना प्रमुख एडमिरल त्रिपाठी ने तंजानिया की पांच दिवसीय यात्रा शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नौसेना अध्यक्ष एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने शनिवार को तंजानिया की पांच दिवसीय यात्रा शुरू की और वह भारत और कई अफ्रीकी देशों की नौसेनाओं के बीच होने वाले एक बड़े युद्धाभ्यास का गवाह बनेंगे।

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल नौसेना अध्यक्ष एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने शनिवार को तंजानिया की पांच दिवसीय यात्रा शुरू की और वह भारत और कई अफ्रीकी देशों की नौसेनाओं के बीच होने वाले एक बड़े युद्धाभ्यास का गवाह बनेंगे।

भारतीय नौसेना और तंजानिया पीपुल्स डिफेंस फोर्स रविवार को दार-एस-सलाम में शुरू होने वाले ‘अफ्रीका इंडिया की मैरीटाइम एंगेजमेंट’ (एआईकेईवाईएमई) नामक नौसेना अभ्यास की सह-मेजबान हैं।

युद्धाभ्यास का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ग्लोबल साउथ के साथ सहयोग के नए दृष्टिकोण के अनुरूप अफ्रीकी महाद्वीप के साथ भारत के समुद्री सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा देना है।

मोदी ने पिछले माह मॉरीशस की अपनी यात्रा के दौरान ग्लोबल साउथ के साथ भारत के जुड़ाव के लिए क्षेत्रों में सुरक्षा के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति (महासागर) दृष्टिकोण की घोषणा की थी।

भारतीय नौसेना ने कहा कि एडमिरल त्रिपाठी 12 से 16 अप्रैल तक तंजानिया की आधिकारिक यात्रा पर हैं।

इसने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, ‘‘इस यात्रा का उद्देश्य भारत और तंजानिया के बीच समुद्री सहयोग और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करना है जो हिंद महासागर क्षेत्र में रक्षा साझेदारी को बढ़ाने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

पहले अभ्यास की मेजबानी भारतीय नौसेना और तंजानिया पीपुल्स डिफेंस फोर्स (टीपीडीएफ) द्वारा की जा रही है और इसे तंजानिया के दार-एस-सलाम में आयोजित किया जाएगा, और इसका उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा किए जाने की योजना है।

यह अभ्यास छह दिनों तक चलेगा और इसमें सह-मेजबानों के अलावा कोमोरोस, जिबूती, इरीट्रिया, केन्या, मेडागास्कर, मॉरीशस, मोजाम्बिक, सेशेल्स और दक्षिण अफ्रीका की भागीदारी होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान