देश की खबरें | राष्ट्रीय जनजातीय नृत्य महोत्सव एक से तीन नवंबर तक रायपुर में आयोजित किया जाएगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक नवंबर से राष्ट्रीय जनजातीय नृत्य महोत्सव शुरू होगा और इसमें 1500 से अधिक स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकार हिस्सा लेंगे।

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक नवंबर से राष्ट्रीय जनजातीय नृत्य महोत्सव शुरू होगा और इसमें 1500 से अधिक स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकार हिस्सा लेंगे।

छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन साइंस कॉलेज ग्राउंड में होगा।

शुक्रवार को यहां एक पर्यटन सम्मेलन को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह उत्सव जनजातीय समूहों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में एक प्रयास है।

उन्होंने कहा, ''छत्तीसगढ़ में आदिवासी संस्कृति की जड़ें बहुत गहरी हैं। इस उत्सव का उद्देश्य दुनिया भर के जनजातीय समूहों को एक मंच पर लाना है ताकि वह एक-दूसरे से जुड़ सकें और अपनी संस्कृतियों, अपनी ताकत को संजो कर आगे बढ़ सकें। हम छत्तीसगढ़ को आदिवासियों के लिए विश्व मंच बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।''

इस उत्सव में मोजाम्बिक, मंगोलिया, टोंगो, रूस, इंडोनेशिया, मालदीव, सर्बिया, न्यूजीलैंड और मिस्र के नृत्य समूहों की भागीदारी दिखाई देगी।

छत्तीसगढ़ के पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने सम्मेलन में कहा, ''राष्ट्रीय जनजातीय नृत्य महोत्सव राज्य के पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल रही है।''

उन्होंने कहा, ''छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड विशेष समुदाय आधारित अनुभवों की बढ़ती मांग को पहचानता है। हम लोगों को राष्ट्रीय जनजातीय नृत्य महोत्सव के उत्सव में शामिल होने और राज्य के जनजातीय क्षेत्रों में आदिवासी संस्कृति और परंपराओं का अनुभव करने के लिए भी आमंत्रित करते हैं।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी