विदेश की खबरें | अमेरिका में प्रदर्शनों के बीच नेशनल गार्ड को बुलाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मिनीपोलिस और आसपास के शहरों में नेशनल गार्ड के 500 अतिरिक्त सैनिकों को तैनात किया गया है।

मिनीपोलिस और आसपास के शहरों में नेशनल गार्ड के 500 अतिरिक्त सैनिकों को तैनात किया गया है।

मिनीपोलिस के उस श्वेत अधिकारी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया और उस पर हत्या का आरोप लगाया गया जिसने अपने घुटने से अश्वेत जॉज फ्लॉयड के गले को दबाया था जिससे उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े | COVID-19 का वैश्विक आंकड़ा 60 लाख के करीब, अब तक संक्रमण से 3 लाख 64 हजार से अधिक ली हुई मौत.

गार्ड को डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया में भी तैयार रहने के लिए कहा गया है जहां बड़ी संख्या में लोग व्हाइट हाउस के बाहर जुट गए और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ नारेबाजी की।

इस बीच डेट्रॉयट में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर एक एसयूवी में बैठे किसी शख्स ने गोलियां चलाई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।

यह भी पढ़े | UN पीसकीपिंग डे के दौरान संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने शांति व्यवस्था में महिलाओं की भूमिका पर दिया जोर.

गवर्नर ब्रायन केम्प ने ट्वीट किया कि गार्ड के 500 सदस्यों को ‘‘अटलांटा में जान और माल की रक्षा’’ करने के लिए तत्काल तैनात किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वह अटलांटा के मेयर के अनुरोध पर यह कदम उठा रहे हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\