देश की खबरें | कोरोना महामारी के कारण राष्ट्रीय खेल अनिश्चितकाल के लिये स्थगित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पहले से ही कई बार टल चुके 36वें राष्ट्रीय खेल कोरोना वायरस महामारी के कारण अब अनिश्चितकाल के लिये टाल दिये गए हैं । ये खेल अक्टूबर नवंबर में गोवा में होने थे ।

जियो

नयी दिल्ली, 28 मई पहले से ही कई बार टल चुके 36वें राष्ट्रीय खेल कोरोना वायरस महामारी के कारण अब अनिश्चितकाल के लिये टाल दिये गए हैं । ये खेल अक्टूबर नवंबर में गोवा में होने थे ।

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने हाल ही में गोवा सरकार से कहा था कि वह इस साल 20 अक्टूबर से चार नवंबर के बीच राष्ट्रीय खेलों का आयोजन करे ।

Also Read | कोरोना संकट के बीच यूपी में 7.50 लाख श्रमिकों को रोजगार देने की रणनीति बना रही योगी सरकार.

कोरोना महामारी के बढते प्रकोप के कारण इन्हें स्थगित करने का फैसला किया गया ।

आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा द्वारा भेजे गए एक बयान में गोवा के उप मुख्यमंत्री और खेल का भी प्रभार देख रहे मनोहर अजगांवकर ने कहा ,‘‘राष्ट्रीय खेल आयोजन समिति ने कोरोना महामारी के कारण खेलों को स्थगित करने का फैसला किया है ।’’

Also Read | राजस्थान में टिड्डियों के हमले से 20 जिलों में 90,000 हेक्टेयर इलाका प्रभावित.

उन्होंने कहा ,‘‘ समिति सितंबर के आखिरी में बैठक करेगी और राष्ट्रीय खेलों की तारीख तय की जायेगी । गोवा सरकार केंद्रीय खेल मंत्रालय से सलाह लेगी । खेलों के आयोजन के लिये चार महीने की अग्रिम सूचना चाहिये होगी ।’’

पिछले राष्ट्रीय खेल केरल में 2015 में हुए थे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\