देश की खबरें | पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए खच्चर चालक शाह की पत्नी को नियुक्ति पत्र सौंपे जाने से नेकां नाराज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए खच्चर चालक आदिल शाह की पत्नी को उपराज्यपाल द्वारा नौकरी पत्र सौंपे जाने से नाराज सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) ने शनिवार को कहा कि नियुक्ति पत्र केंद्र शासित प्रदेश की सरकार के मत्स्य विभाग द्वारा पहले ही तैयार कर लिया गया था। नेकां के मुख्य प्रवक्ता तनवीर सादिक ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “दर्द भरे इन क्षणों में राजनीति को करुणा और शासन को अपने वचन का सम्मान करना चाहिए।”
श्रीनगर, 14 जून जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए खच्चर चालक आदिल शाह की पत्नी को उपराज्यपाल द्वारा नौकरी पत्र सौंपे जाने से नाराज सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) ने शनिवार को कहा कि नियुक्ति पत्र केंद्र शासित प्रदेश की सरकार के मत्स्य विभाग द्वारा पहले ही तैयार कर लिया गया था। नेकां के मुख्य प्रवक्ता तनवीर सादिक ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “दर्द भरे इन क्षणों में राजनीति को करुणा और शासन को अपने वचन का सम्मान करना चाहिए।”
सादिक ने कहा, “हम उपराज्यपाल साहब को नौकरी का पत्र सौंपने के लिए धन्यवाद देते हैं, जिसे मत्स्य विभाग द्वारा पहले से ही तैयार कर लिया गया था। मत्स्य विभाग, निर्वाचित सरकार के अधीन एक विभाग है और इसके मंत्री जावेद डार हैं।”
उन्होंने कहा, “यह निर्वाचित सरकार द्वारा दिखाई गई परिपक्वता और जिम्मेदारी को दर्शाता है, हमने अहंकार को आड़े नहीं आने दिया बल्कि दुख की इस घड़ी में आदिल के परिवार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर कायम रहे।”
सादिक ने इस बात पर प्रकाश डाला कि केंद्र शासित प्रदेश सरकार ने पहले भी पुंछ में पाकिस्तानी गोलाबारी में मारे गए लोगों के परिजनों को इसी तरह के नियुक्ति पत्र दिए थे।
जदीबल निर्वाचन क्षेत्र से विधायक सादिक ने कहा, “मुख्यमंत्री ने गोलाबारी के तुरंत बाद दौरा किया और (प्रभावित) परिवारों को नौकरियों के लिए व्यक्तिगत रूप से प्रतिबद्धता जताई, जिसके बाद गृह मंत्री द्वारा नौकरी पत्र वितरित किए गए।”
इससे पहले दिन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अनंतनाग जिले के पहलगाम के हापतनार इलाके में स्थित शाह के घर पर उनकी पत्नी गुलनाज अख्तर को नियुक्ति पत्र सौंपा था।
सिन्हा ने संवाददाताओं से कहा कि अख्तर को सरकारी नौकरी मिलना उनके पति की वीरता के प्रति प्रशासन की कृतज्ञता का प्रतीक है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)