देश की खबरें | नायडू ने राज्यसभा सदस्य एवं मातृभूमि दैनिक के एमडी वीरेंद्र कुमार के निधन पर शोक जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने राज्यसभा सदस्य और मलयालम भाषा के अग्रणी दैनिक अखबार मातृभूमि के प्रबंध निदेशक एम पी वीरेंद्र कुमार के निधन पर शुक्रवार को शोक जताते हुए कहा कि उन्होंने मीडिया और पत्रकारिता में बहुमूल्य योगदान दिया।

जियो

नयी दिल्ली, 29 मई उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने राज्यसभा सदस्य और मलयालम के अग्रणी दैनिक अखबार मातृभूमि के प्रबंध निदेशक एम पी वीरेंद्र कुमार के निधन पर शुक्रवार को शोक जताते हुए कहा कि उन्होंने मीडिया और पत्रकारिता में बहुमूल्य योगदान दिया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के निदेशक मंडल के सदस्य वीरेंद्र कुमार का दिल का दौरा पड़ने से बृहस्पतिवार को निधन हो गया।

यह भी पढ़े | Lockdown 5? आगे की रणनीति पर गृहमंत्री अमित शाह ने सभी मुख्यमंत्रियों से की चर्चा.

राज्यसभा के सभापति नायडू ने कहा, ‘‘वह बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। वरिष्ठ नेता होने के साथ ही एक कुशल पत्रकार और सफल लेखक भी थे।’’

उन्होंने कहा कि मातृभूमि प्रिंटिंग एंड पब्लिशिंग लिमिटेड का अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक रहते हुए उन्होंने मीडिया और पत्रकारिता में बहुमूल्य योगदान दिया।

यह भी पढ़े | COVID-19 लॉकडाउन के बाद पहली बार गोरखपुर पहुंचे सांसद रवि किशन, एयरपोर्ट पर परखी व्यवस्था.

उपराष्ट्रपति ने कहा कि वीरेंद्र कुमार ने कई किताबें लिखीं और प्रतिष्ठित केंद्र साहित्य अकादमी पुरस्कार समेत कई सम्मान प्राप्त किए।

नायडू ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, ‘‘उनके लेखन में मानवाधिकार और पर्यावरण संरक्षण के विषय शामिल रहते थे। वह हमेशा वंचित और हाशिए पर पड़े लोगों के हितों में काम करने के लिए प्रतिबद्ध रहते थे।’’

उन्होंने कहा कि कुमार के निधन से राष्ट्र ने एक महान नेता और सच्चा देशभक्त खो दिया।

नायडू ने कहा, ‘‘शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। ओम शांति।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\