देश की खबरें | नड्डा ने पुरी में प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया, भाजपा नेताओं से की जनता से जुड़ने की अपील

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा ने शनिवार को पार्टी विधायकों एवं सांसदों से जनता से जुड़ने की अपील की।

पुरी (ओडिशा), 12 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा ने शनिवार को पार्टी विधायकों एवं सांसदों से जनता से जुड़ने की अपील की।

नड्डा ने यहां पार्टी विधायकों एवं सांसदों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन करने के बाद यह अपील की।

कार्यक्रम में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, केंद्रीय मंत्रियों जुएल उरांव, धर्मेंद्र प्रधान व अश्विनी वैष्णव, ओडिशा भाजपा के अध्यक्ष मनमोहन सामल और पार्टी के अधिकांश सांसद एवं विधायक शामिल हुए।

नड्डा ने 90 मिनट के संबोधन में पार्टी सांसदों को भाजपा एवं लोगों की सेवा करने की उनकी जिम्मेदारियों एवं कर्तव्यों से अवगत कराया।

भुवनेश्वर की सांसद अपराजिता सारंगी ने संवाददाताओं से कहा, “पार्टी अध्यक्ष ने 14 बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किया और प्रतिभागियों से गांवों में जाकर बुजुर्गों, दलितों, महिलाओं समेत विभिन्न वर्गों के लोगों से जुड़ने और उनके जीवन का हिस्सा बनने की अपील की।”

चूंकि प्रशिक्षण कार्यक्रम केवल विधायकों और सांसदों के लिए था, इसलिए उद्घाटन समारोह की तस्वीरें और वीडियो लेने के अलावा मीडिया को बैठक में जाने की अनुमति नहीं थी।

भाजपा को दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बताते हुए नड्डा ने पार्टी विधायकों और सांसदों से कहा कि 28 राज्यों और सात केंद्र शासित प्रदेशों में से 19 जगहों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार है। पार्टी अध्यक्ष ने सभा को बताया कि अकेले भाजपा की 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सरकार है और संबंधित विधायकों व सांसदों को जनता का विश्वास जीतने के लिए लोगों से जुड़ना चाहिए।

नड्डा ने कहा कि साढ़े तीन महीने की अवधि में, लगभग साढ़े 13 करोड़ लोग स्वेच्छा से भाजपा के सदस्य बन गए हैं।

उन्होंने कहा, “भाजपा एक कैडर-आधारित पार्टी है, जिसके अपने सिद्धांत और विचारधारा हैं, और सांसदों को इन्हें आगे बढ़ाना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि सभी नेताओं को अगर कोई अहंकार हो तो उसे त्याग देना चाहिए और पार्टी के लिए मिलकर काम करने के लिए आगे आना चाहिए।

नड्डा ने अपने संबोधन में सांसदों को यह भी बताया कि उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव ने कहा कि भाजपा अकेली पार्टी है जो बूथ स्तर से लेकर प्रधानमंत्री स्तर तक अपने कार्यकर्ताओं व नेताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करती है।

उरांव ने कहा कि सभी नेता चाहे वे किसी भी पद पर हों, प्रशिक्षित होते हैं और पार्टी के सिद्धांतों व विचारधाराओं से परिचित होते हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने विधायकों और सांसदों को अस्पताल जैसे सार्वजनिक स्थानों पर कुछ समय बिताने का सुझाव भी दिया, ताकि वे जनता के मूड और उनकी परेशानियों का पता लगा सकें।

शुक्रवार शाम से शुरू हुआ यह कार्यक्रम 13 अप्रैल को समाप्त होगा।

प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों को संगठनात्मक कामकाज, शासन, वैचारिक स्पष्टता और लक्ष्यों को पाने का कौशल प्रदान किया जा रहा है।

प्रशिक्षण शिविर में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रतिभागियों को चुनाव से पहले पार्टी द्वारा लोगों से किए गए वादों की जानकारी मिले।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि सदस्यों को ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराने के लिए कहा जाएगा।

नड्डा शुक्रवार को ओडिशा पहुंचे और चुनाव के दौरान भाजपा द्वारा किए गए वादे के अनुसार राज्य में आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान