विदेश की खबरें | ट्रंप समर्थित स्टारगेट एआई डेटा सेंटर परियोजना को लेकर ऑल्टमैन से भिड़े मस्क
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ट्रंप ने मंगलवार को ओरेकल और सॉफ्टबैंक के साथ ओपनएआई की नयी साझेदारी के माध्यम से 500 बिलियन डॉलर तक के निवेश वाले एक संयुक्त उद्यम की स्थापना को लेकर बात की थी।

स्टारगेट नामक इस नयी परियोजना के तहत, तेजी से विकसित हो रही एआई प्रौद्योगिकी के विस्तृत विकास के लिए आवश्यक डेटा केंद्रों और बिजली उत्पादन का निर्माण शुरू किया जा रहा है।

इस परियोजना में 100 अरब डॉलर का प्रारंभिक निजी निवेश होना है और बाद में इसमें पांच गुणा वृद्धि हो सकती है।

ट्रंप के करीबी सलाहकार और चुनाव प्रचार अभियान के लिए पैसे देने वाले मस्क अब सरकार की खर्चों में कटौती से जुड़ी पहल का नेतृत्व कर रहे हैं। मस्क ने परियोजना की घोषणा के कुछ घंटों बाद इसके निवेश के मूल्य पर सवाल उठाया।

मस्क ने ‘एक्स’ पर लिखा, “उनके पास पैसा नहीं है। सॉफ्टबैंक के पास 10 अरब डॉलर से भी कम धनराशि है। मुझे इस बारे में अच्छे स्रोत से जानकारी मिली है।”

ऑल्टमैन ने बुधवार को प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मस्क “गलत हैं, और आप यह बात अच्छी तरह जानते हैं।”

ऑल्टमैन ने लिखा, "यह (स्टारगेट परियोजना) देश के लिए बहुत अच्छी है। मुझे पता है कि जो देश के लिए अच्छा है, वह हमेशा आपकी कंपनियों के लिए इष्टतम नहीं होता है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि आपकी नई भूमिका में आप ज्यादातर (अमेरिका को) आगे रखेंगे।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)