देश की खबरें | मुंबई : ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से बदतमीजी पड़ी महंगी ; दो को छह महीने की सजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के सत्र अदालत ने ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार के मामले में दो लोगों को दोषी करार देते हुए छह-छह माह कारावास की सजा सुनाई है।

मुंबई, 25 अक्टूबर मुंबई के सत्र अदालत ने ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार के मामले में दो लोगों को दोषी करार देते हुए छह-छह माह कारावास की सजा सुनाई है।

यह मामला वर्ष 2016 का है जब यातायात नियम उल्लंघन करने पर पुलिस ने दोनों को रोका था।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एस.डी.तावशिकर ने 11 अक्टूबर को यह आदेश पारित किया और दोनों दोषियों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया। न्यायाधीश ने कहा कि चूंकि पीड़ित पुलिस कांस्टेबल घटना में घायल हुआ था, इसलिए दोषी उन्हें आठ हजार रुपये का मुआवजा दे। आदेश की प्रति इस सप्ताह उपलब्ध हुई।

न्यायाधीश ने मुंबई के वर्ली इलाके के रहने वाले मोहम्मद शाकिर और असलम मेहंदी शेख को भारतीय दंड संहिता की धारा-353 (सरकारी अधिकारी पर ड्यूटी के दौरान हमला) और धारा्-332 (स्वेच्छा से सरकारी अधिकारी को चोट पहुंचाना) के तहत दोषी करार दिया।

अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष ने मामले को साबित किया है और चिकित्सा रिपोर्ट भी साबित करती है कि आरोपियों के हमले से पुलिस कांस्टेबल चोटिल हुआ।

अभियोजन पक्ष के मुताबिक 14 जुलाई 2016 को वर्ली के ‘नो एंट्री’ रोड पर आरोपियों को रोकने पर उन्होंने पुलिस कांस्टेबल प्रवीण कदम को थप्पड़ मारा और गला दबाया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार