देश की खबरें | हार्बर लाइन पर मुंबई लोकल ट्रेन एक स्टेशन पर नहीं रुकी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य रेलवे की हार्बर लाइन पर एक उपनगरीय लोकल ट्रेन रायगढ़ जिले के खांदेश्वर स्टेशन पर अपने निर्धारित पड़ाव पर मंगलवार दोपहर को नहीं रुकी, जिसके कारण दैनिक आवाजाही करने वाले यात्रियों को असुविधा हुई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, सात नवंबर मध्य रेलवे की हार्बर लाइन पर एक उपनगरीय लोकल ट्रेन रायगढ़ जिले के खांदेश्वर स्टेशन पर अपने निर्धारित पड़ाव पर मंगलवार दोपहर को नहीं रुकी, जिसके कारण दैनिक आवाजाही करने वाले यात्रियों को असुविधा हुई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पनवेल से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) जाने वाली ट्रेन अपराह्न करीब एक बजकर 24 मिनट पर खांदेश्वर स्टेशन पर नहीं रुकी, जिसके कारण प्लेटफॉर्म पर इंतजार कर रहे यात्रियों को असुविधा हुई।

उन्होंने बताया कि पहला पड़ाव छोड़ने के बाद ट्रेन सीएसएमटी की अपनी आगे की यात्रा के दौरान हार्बर लाइन के अन्य स्टेशनों पर रुकी।

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवराज मानसपुर ने कहा, ‘‘ट्रेन के चालक दल ने खांदेश्वर पड़ाव पर ट्रेन नहीं रोकी।’’

यह तुरंत पता नहीं चल पाया है कि क्या रेलवे ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और क्या ट्रेन के चालक दल के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाएगी?

हार्बर लाइन से हर रोज करीब 10 लाख यात्री सफर करते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान