खेल की खबरें | मुम्बई सिटी और जमशेदपुर एफसी का मैच 1-1 से बराबर छूटा, हैदराबाद जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मुंबई सिटी एफसी और जमशेदपुर एफसी के बीच शनिवार को यहां खेला गया इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल प्रतियोगिता का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा।

मुंबई, 22 अक्टूबर मुंबई सिटी एफसी और जमशेदपुर एफसी के बीच शनिवार को यहां खेला गया इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल प्रतियोगिता का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा।

वहीं दिन के एक अन्य मैच में हैदराबाद एफसी ने हैदराबाद में बेंगलुरू एफसी पर 1-0 से जीत हासिल की। बार्थोलोमियू ओगबेचे ने 83वें मिनट में हैदबरादा एफसी के लिये गोल दागा।

इस तरह टीम को अभी तक टूर्नामेंट में हार का सामना नहीं करना पड़ा है। बेंगलुरू एफसी के कप्तान सुनील छेत्री का यह क्लब के लिये 100वां मैच था।

जमशेदपुर एफसी को अभी अपनी पहली जीत का इंतजार है। उसकी टीम एक हार और एक ड्रॉ से दसवें स्थान पर है। मुंबई के एक जीत और दो ड्रा से पांच अंक है और वह तालिका में तीसरे स्थान पर है ।

मैच का पहला गोल आठवें मिनट में आया, जब विंगर लल्लियांजुआला छंगटे ने कमाल की फिनिशिंग करते हुए मुम्बई सिटी को 1-0 की शुरुआती बढ़त दिला दी।

नाईजीरियाई स्ट्राइकर डेनियल चीमा चुक्वू ने 12वें मिनट में हैडर से गोल करके जमशेदपुर एफसी को 1-1 की बराबरी पर ला दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान