जरुरी जानकारी | मुहूर्त कारोबार: सेंसेक्स, निफ्टी की मजबूत शुरुआत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. हिंदू संवत वर्ष 2079 की शुरुआत के अवसर पर सोमवार को विशेष मुहूर्त सत्र के शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 635 अंक बढ़कर 59,942 पर पहुंच गया।

मुंबई, 24 अक्टूबर हिंदू संवत वर्ष 2079 की शुरुआत के अवसर पर सोमवार को विशेष मुहूर्त सत्र के शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 635 अंक बढ़कर 59,942 पर पहुंच गया।

कारोबार के पहले कुछ मिनटों में 30 शेयरों वाला सूचकांक 635.12 अंक या 1.07 फीसदी की तेजी के साथ 59,942.27 पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह, व्यापक एनएसई निफ्टी 192.20 अंक या 1.09 प्रतिशत बढ़कर 17,768.50 पर पहुंच गया।

इस दौरान दूरसंचार, वित्तीय सेवाओं, बैंकेक्स, उद्योग और बिजली खंड के नेतृत्व में बीएसई के सभी सूचकांक हरे रंग में थे।

कारोबारियों ने कहा कि संवत 2079 के पहले सत्र में निवेशकों द्वारा अपनी बही की शुरुआत करने से लिवाली में तेजी आई।

सेंसेक्स में हिंदुस्तान यूनिलीवर को छोड़कर सभी शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में एलएंडटी, आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले इंडिया, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी और पावरग्रिड थे।

इस बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 438.89 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 119.08 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\