जरुरी जानकारी | जिओ प्लेटफॉर्म्स में निवेश कर सकती है मुबाडाला इंवेस्टमेंट कंपनी: सूत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अबू धाबी स्थित स्वायत्त निवेशक मुबाडाला इंवेस्टमेंट कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश के संबंध में चर्चा कर रही है। एक सूत्र ने इसकी जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 28 मई अबू धाबी स्थित स्वायत्त निवेशक मुबाडाला इंवेस्टमेंट कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश के संबंध में चर्चा कर रही है। एक सूत्र ने इसकी जानकारी दी।

पिछले हफ्ते, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी डिजिटल इकाई में अमेरिका की निजी इक्विटी कंपनी केकेआर को 11,367 करोड़ रुपये में 2.32 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की घोषणा की थी। यह पिछले कुछ हफ्तों में जिओ प्लेटफॉर्म्स में पांचवां बड़ा निवेश था। अभी तक के पांच बड़े सौदों से रिलायंस को डिजिटल कंपनी में अल्पांश हिस्सेदीरी के सौदों से कुल 78,580 करोड़ रुपये की पूंजी मिल चुकी है।

यह भी पढ़े | बिहार: बक्सर के क्वारंटीन सेंटर में युवक की खुराक जानकार सभी दंग, खाता है 40 रोटियां, 10 प्लेट चावल.

सूत्र ने कहा कि जिओ प्लेटफॉर्म्स में हिस्सेदारी के संभावित लेन-देन के बारे में मुबाडाला इन्वेस्टमेंट कंपनी के साथ बातचीत चल रही है। हालांकि उसने सौदे के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी।

इस बारे में भेजे गये ईमेल का रिलायंस जिओ और मुबाडाला इन्वेस्टमेंट कंपनी ने जवाब नहीं दिया है।

यह भी पढ़े | IRCTC New Rules: लॉकडाउन में बदला रेलवे का रिजर्वेशन और कंसेशन नियम, जान लेंगे तो होगा फायदा.

पिछले कुछ हफ्तों में जिओ को केकेआर के अलावा फेसबुक, सिल्वर लेक पार्टनर्स, विस्टा इक्विटी पार्टनर्स और जनरल अटलांटिक से निवेश मिल चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\