नयी दिल्ली, 15 दिसंबर मिसेज बैक्टर्स फूड स्पेशियलिटी के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को बोली खुलने के शुरुआती घंटों में 1.57 गुना अभिदान मिला।
इस महीने बर्गर किंग इंडिया के बाद यह दूसरा आईपीओ है, जिसके लिए पहले कुछ घंटों में ही पेशकश से अधिक बोली लग गई।
यह भी पढ़े | RRB Exam 2020: रेलवे भर्ती परीक्षा शुरू, उम्मीदवारों को एग्जाम हाल में इन कोरोना नियमों का करना होगा पालन.
आईपीओ के तहत 1,32,36,211 शेयरों की पेशकश की गई है, जबकि शुरुआती घंटों में ही 2,08,27,550 शेयरों के लिए बोलियां मिल गईं।
इस पेशकश में 40.54 करोड़ रुपये का ताजा निर्गम और 500 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश शामिल है।
यह भी पढ़े | Weather Update: राष्ट्रिय राजधानी दिल्ली में बढ़ी ठंड, 4.1 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का पारा.
आईपीओ गुरुवार को बंद होगा और इसकी बोली का दायरा 286-288 प्रति शेयर तय किया गया है।
मिसेस बैक्टर्स फूड स्पेशियलिटी ने सोमवार को एंकर निवेशकों से 162 करोड़ रुपये जुटाए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY