देश की खबरें | पराली जलाने की अधिकतर घटनाएं भाजपा शासित हरियाणा, उत्तर प्रदेश में हो रही हैं: चीमा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सोमवार को कहा कि पराली जलाने की सबसे ज्यादा घटनाएं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित हरियाणा और उत्तर प्रदेश में देखी जा रही हैं।
चंडीगढ़, छह नवंबर पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सोमवार को कहा कि पराली जलाने की सबसे ज्यादा घटनाएं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित हरियाणा और उत्तर प्रदेश में देखी जा रही हैं।
चीमा ने पराली जलाने की घटनाओं को लेकर पंजाब की आलोचना के बीच यह बात कही।
उन्होंने दावा किया कि पंजाब में ऐसे मामलों में कमी आई है क्योंकि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने राज्य में पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए धान उत्पादकों को फसल अवशेष प्रबंधन मशीनरी प्रदान की है।
दिल्ली में उच्च वायु प्रदूषण के लिए पंजाब को जिम्मेदार ठहराए जाने के सवाल के जवाब में चीमा ने यहां पत्रकारों से कहा कि इस सीजन में राज्य में फसल अवशेष जलाने की घटनाओं में उल्लेखनीय गिरावट आई है।
उन्होंने यह भी कहा कि किसानों को धान की पराली को नहीं जलाने के लिए कहा जा रहा है, साथ ही उल्लंघन करने वाले किसानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जा रही है।
उन्होंने कहा, "पंजाब में इस सीजन में पराली जलाने की घटनाओं में 56 फीसदी की गिरावट आई है।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)