देश की खबरें | दिल्ली हवाई अड्डे पर 450 से अधिक उड़ानों में देरी हुई, कई उड़ानें रद्द

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली हवाई अड्डे पर शनिवार को सैकड़ों यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा क्योंकि 450 से अधिक उड़ानों में देरी हुई और भीड़भाड़ के कारण कई उड़ानें रद्द कर दी गईं। हालांकि, दोपहर बाद से स्थिति में सुधार होने लगा।

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल दिल्ली हवाई अड्डे पर शनिवार को सैकड़ों यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा क्योंकि 450 से अधिक उड़ानों में देरी हुई और भीड़भाड़ के कारण कई उड़ानें रद्द कर दी गईं। हालांकि, दोपहर बाद से स्थिति में सुधार होने लगा।

शुक्रवार शाम और शनिवार सुबह हवाई अड्डे पर अव्यवस्था का माहौल देखा गया, जहां कई यात्री हवाई अड्डे के अंदर कुछ स्थानों पर खड़े होकर उड़ान से संबंधित जानकारी का इंतजार करते दिखे क्योंकि खराब मौसम के कारण उड़ानों में व्यवधान का असर शनिवार को भी बरकरार रहा।

कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अव्यवस्था और उड़ान में देरी की शिकायत की तथा हवाई अड्डे के अंदर कुछ स्थानों पर भीड़भाड़ की तस्वीरें और वीडियो भी साझा किए।

प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण शुक्रवार शाम को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) पर परिचालन बाधित हो गया और इसके प्रभाव से शनिवार को भी उड़ानों की आवाजाही प्रभावित हुई।

‘दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड’ (डायल) ने ‘एक्स’ पर सात बजकर 19 मिनट पर एक पोस्ट में कहा कि हवाई अड्डे के सभी टर्मिनल पर उड़ान परिचालन सामान्य हो गया है।

इसने पांच बजकर एक मिनट पर एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान परिचालन में सुधार हो रहा है; हालांकि, कल रात की मौसम की स्थिति के कारण कुछ उड़ानें अब भी प्रभावित हैं।

पोस्ट में कहा गया, ‘‘हमारी विभिन्न टीम असुविधा को कम से कम करने के लिए मिलकर काम कर रही हैं । कृपया, अद्यतन जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट और एयरलाइन की वेबसाइट पर उड़ानों की स्थिति जांच कर लें। ’’

उड़ानों पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘फ्लाइटरडार24डॉट कॉम’ पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 450 से अधिक उड़ानों की आवाजाही में देरी हुई है और उड़ान प्रस्थान में औसत देरी 50 मिनट से अधिक थी।

विमानन कंपनी इंडिगो ने ‘एक्स’ पर दोपहर एक बजकर 32 मिनट पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दिल्ली में हवाई यातायात की भीड़ के कारण विमानों को उड़ान भरने और उतरने की मंजूरी के लिए रोका जा रहा है। इस वजह से पूरे नेटवर्क में कुछ उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं।’’

एयर इंडिया ने दो बजकर 41 मिनट पर ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आज दिल्ली से आने-जाने वाले यात्रियों से कहा कि वे शाम साढ़े पांच बजे से रात नौ बजे के बीच भारी धूल भरी हवाओं के पूर्वानुमान के कारण संभावित व्यवधानों के प्रति सचेत रहें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान