देश की खबरें | दिल्ली हवाई अड्डे पर 350 से अधिक उड़ानों में देरी हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली हवाई अड्डे पर हवाई यातायात की भीड़ के कारण शनिवार को 350 से अधिक उड़ानों की आवाजाही में देरी हुई।

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल दिल्ली हवाई अड्डे पर हवाई यातायात की भीड़ के कारण शनिवार को 350 से अधिक उड़ानों की आवाजाही में देरी हुई।

सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने हवाई अड्डे पर प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों की तस्वीरें और वीडियो साझा किए।

प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण शुक्रवार शाम को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) पर परिचालन बाधित हो गया और इसके प्रभाव से शनिवार को भी उड़ानों की आवाजाही प्रभावित हुई।

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड’ (डायल) ने ‘एक्स’ पर दोपहर दो बजकर सात मिनट पर एक पोस्ट में कहा दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन में सुधार हो रहा है; हालांकि, कल रात की मौसम की स्थिति के कारण कुछ उड़ानें अभी भी प्रभावित हैं।

पोस्ट में कहा गया, ‘‘हमारी विभिन्न टीम और सभी हितधारक यात्रियों की किसी भी असुविधा को कम करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।’’

उड़ानों पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘फ्लाइटरडार24डॉट कॉम’ पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 350 से अधिक उड़ानों की आवाजाही में देरी हुई है और उड़ान प्रस्थान में औसत देरी 40 मिनट से अधिक थी।

विमानन कंपनी इंडिगो ने ‘एक्स’ पर दोपहर एक बजकर 32 मिनट पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दिल्ली में हवाई यातायात की भीड़ के कारण उड़ानों को उड़ान भरने और उतरने की मंजूरी के लिए रोका जा रहा है। इस वजह से पूरे नेटवर्क में कुछ उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं।’’

हवाई अड्डे पर अभी केवल तीन रनवे चालू हैं क्योंकि एक रनवे रखरखाव कार्यों के लिए बंद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान