विदेश की खबरें | यूक्रेन के सूमी शहर में रूस के मिसाइल हमले में 30 से अधिक लोगों की मौत, 117 घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अधिकारियों के अनुसार, दो बैलिस्टिक मिसाइल से यह हमला रविवार को पूर्वाह्न करीब सवा 10 बजे हुआ जब लोग ‘पाम संडे’ मनाने के लिए एकत्र हुए थे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अधिकारियों के अनुसार, दो बैलिस्टिक मिसाइल से यह हमला रविवार को पूर्वाह्न करीब सवा 10 बजे हुआ जब लोग ‘पाम संडे’ मनाने के लिए एकत्र हुए थे।

वीडियो फुटेज में, शवों को सड़क किनारे और मलबे के बीच कम्बलों में लपेट कर रखे देखा जा सकता है। वहीं, अग्निशमन दल क्षतिग्रस्त इमारतों के मलबे के बीच कारों में लगी आग बुझाने का प्रयास करते देखे जा सकते हैं।

यूक्रेन की ‘स्टेट इमरजेंसी सर्विस’ ने एक बयान में कहा कि हमले में मारे गए व्यक्तियों में दो बच्चे भी शामिल हैं। बयान में कहा गया कि 15 बच्चों समेत 117 अन्य लोग घायल हुए हैं।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि दो मिसाइल हमलों में कई लोग मारे गए हैं और राहत कार्य जारी है। उन्होंने कहा, “प्रारंभिक सूचना के अनुसार कई लोग मारे गए और घायल हुए हैं।”

यूक्रेनी राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख एंड्री यरमक ने कहा कि हमले में ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को मारने के लिए क्लस्टर बमों का भी इस्तेमाल किया गया। एसोसिएटेड प्रेस इस दावे की पुष्टि नहीं कर सका।

सूमी पर यह हमला करीब एक सप्ताह में दूसरा बड़े पैमाने का हमला है, जिसमें आम लोगों की जान गई है। इससे पहले चार अप्रैल को जेलेंस्की के गृहनगर क्रिवी रीह पर घातक मिसाइल हमला हुआ था जिसमें नौ बच्चों सहित 20 लोग मारे गए थे।

जेलेंस्की ने हमले पर वैश्विक प्रतिक्रिया का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा, "बातचीत से बैलिस्टिक मिसाइलों और बमों पर कभी रोक नहीं लगी। रूस के प्रति वैसा रवैया अपनाने की जरूरत है जैसा किसी आतंकवादी के प्रति अपनाया जाता है।”

विश्व के अन्य नेताओं ने भी इस हमले की निंदा की है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि इस हमले ने दोनों पक्षों के बीच वाशिंगटन के नेतृत्व वाली शांति वार्ता को कमजोर किया है।

उन्होंने एक बयान में लिखा, ‘‘हर कोई जानता है: इस युद्ध की शुरुआत अकेले रूस ने की थी। और आज, यह स्पष्ट है कि अकेले रूस ने ही इसे जारी रखने का फैसला किया है - मानव जीवन, अंतरराष्ट्रीय कानून और अमेरिकी राष्ट्रपति (डोनाल्ड) ट्रंप के कूटनीतिक प्रयासों की घोर उपेक्षा करते हुए।’’

गवर्नर ओलेक्सांद्र प्रोकुडिन ने रविवार को बताया कि यूक्रेन के खेरसॉन क्षेत्र में रूसी गोलाबारी में 62 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। वहीं गवर्नर वादिम फिलाश्किन ने बताया कि यूक्रेन के डोनेत्स्क क्षेत्र में रूसी गोलाबारी में एक और व्यक्ति की मौत हो गई।

यूक्रेनी शहर खार्किव के महापौर आई. तेरेखोव ने रविवार को कहा कि एक रूसी हमले में शहर के एक किंडरगार्टन को निशाना बनाया गया, जिससे खिड़कियां टूट गईं और इमारत का सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने कहा कि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

इससे एक दिन पहले रूस और यूक्रेन के शीर्ष राजनयिकों ने ऊर्जा संयंत्रों पर हमले रोकने के लिए अमेरिका की मध्यस्थता वाले एक संभावित समझौते के उल्लंघन का एक-दूसरे पर आरोप लगाया था।

दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने वार्षिक ‘अंताल्या डिप्लोमेसी फोरम’ में अलग-अलग कार्यक्रमों में बात की। इससे एक दिन पहले अमेरिकी राजदूत स्टीव विटकॉफ ने शांति संभावनाओं पर चर्चा के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी।

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा, “यूक्रेन शुरू से ही हम पर हमला कर रहा है।”

उन्होंने कहा कि अमेरिका, तुर्की और अंतरराष्ट्रीय निकायों को रूस पिछले तीन सप्ताह के दौरान यूक्रेन के हमलों की सूची उपलब्ध कराएगा।

वहीं, यूक्रेनी विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने उनके दावे पर कड़ा विरोध जताते हुए शनिवार को कहा कि रूस ने हमलों पर सीमित रोक को लेकर सहमति के बाद से यूक्रेन पर लगभग 70 मिसाइल, 2,200 ड्रोन हमले किये हैं और 6,000 से अधिक बम गिराये हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये हमले अधिकतर आम लोगों पर किये गए हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

\