रायपुर, 31 मई छत्तीसगढ़ सरकार ने रविवार को बताया कि लॉकडाउन के चलते देश के विभिन्न भागों में फंसे लगभग 2.45 लाख प्रवासी कामगार राज्य में लौट चुके हैं।
राज्य के एक अधिकारी ने कहा कि 30 मई तक 76,772 लोग श्रमिक विशेष ट्रेनों के जरिये तथा अन्य लोग परिवहन के विभिन्न माध्यमों और पैदल चलकर वापस लौटे हैं।
यह भी पढ़े | तेलंगाना में लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ेगा- सीएम के चंद्रशेखर राव: 31 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
राज्य में पहली विशेष ट्रेन 10 मई को पहुंची थी।
अधिकारी ने कहा, ''देश के विभिन्न भागों में फंसे कुल 2,44,686 मजदूर परिवहन के अलग-अलग माध्यमों से और पैदल चलकर वापस छत्तीसगढ़ लौट आए हैं।''
यह भी पढ़े | Lockdown 5.0: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सभी कार्यालय और अधिकारियों को 100% अटेंडेंस की अनुमति दी.
उन्होंने कहा कि विशेष ट्रेनों के जरिये और श्रमिक वापस लौटेंगे।
उन्होंने कहा कि इन प्रवासियों को अपने घर जाने की अनुमति देने से पहले 14 दिन ठहरने के लिये 19,216 पृथक-वास केंद्र बनाए गए हैं। फिलहाल 2,03,581 प्रवासी मजदूरों को इन पृथक-वास केन्द्रों में रखा गया है। इनमें कुल 7,06,416 लोगों के ठहरने की क्षमता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY