देश की खबरें | अहमदाबाद में दो महीने में 100 से अधिक डॉक्टर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए)-गुजरात के एक पदाधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि अहमदाबाद में पिछले दो महीने में 100 से अधिक डॉक्टर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

जियो

अहमदाबाद, 28 मई इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए)-गुजरात के एक पदाधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि अहमदाबाद में पिछले दो महीने में 100 से अधिक डॉक्टर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

आईएमए-गुजरात के सचिव डॉ. कमलेश सैनी ने कहा कि इनमें से कई को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी चुकी है, कई अन्य का अब भी उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़े | छत्तीसगढ़ में कोरोना के 29 नए मामले आए सामने, राज्य में कुल संख्या 398 पहुंची: 28 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि शहर के एक जाने-माने हड्डी रोग विशेषज्ञ की कोविड-19 से मौत हो गई है।

सैनी ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए लोगों में वरिष्ठ डॉक्टर भी शामिल हैं। बी जे मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।’’

यह भी पढ़े | Lockdown 5.0: कुछ ऐसी हो सकती है 1 जून से लगने वाली संभावित लॉकडाउन की गाइडलाइन.

उन्होंने कहा, ‘‘संक्रमित डॉक्टरों की संख्या 100 से अधिक हो सकती है क्योंकि उनमें से अनेक सामने नहीं आए हैं और एसोसिएशन को संक्रमण के बारे में सूचना नहीं दी है।’’

अहमदाबाद नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि निकाय संचालित अस्पतालों के भी कई डॉक्टर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और उनमें से लगभग 10 का उपचार चल रहा है।

डॉक्टरों के अतिरिक्त पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों और अन्य सरकारी कर्मियों सहित अग्रिम पंक्ति के कई कोरोना योद्धा घातक विषाणु से संक्रमित पाए गए हैं।

अहमदाबाद में कोविड-19 की चपेट में आने वालों की संख्या बुधवार को 11 हजार के आंकड़े को पार कर गई और मृतकों की संख्या 764 तक पहुंच गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\