देश की खबरें | पश्चिम बंगाल के कुछ और हिस्सों में मानसून देगा दस्तक, भारी बारिश का पूर्वानुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बंगाल की खाड़ी में आर्द्रता बढ़ने एवं पश्चिम बंगाल के कुछ और हिस्सों तक मानसून पहुंचने से अगले सप्ताह राज्य में भारी बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को यह जानकारी दी।

कोलकाता, 15 जून बंगाल की खाड़ी में आर्द्रता बढ़ने एवं पश्चिम बंगाल के कुछ और हिस्सों तक मानसून पहुंचने से अगले सप्ताह राज्य में भारी बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को यह जानकारी दी।

आईएमडी की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, 17 जून को दक्षिण 24 परगना और पूर्व मेदिनीपुर के तटीय जिलों में मूसलाधार बारिश और 19 जून की सुबह तक क्षेत्र के अन्य जिलों में मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि राज्य की राजधानी कोलकाता में 17 और 18 जून को भारी बारिश होने की संभावना है।

बुलेटिन के मुताबिक, उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी जिलों में भी मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान है जबकि कूचबिहार, उत्तर दिनाजपुर, दार्जिलिंग और कलिम्पोंग सहित कुछ अन्य जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है।

विभाग ने कहा कि 17 से 18 जून के बीच पश्चिम बंगाल-ओडिशा के तटों पर 35-45 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है और अधिकतम गति 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।

आईएमडी ने कहा कि मछुआरों को पश्चिम बंगाल-ओडिशा तटों के पास समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

मौसम कार्यालय के मुताबिक, सुबह साढ़े आठ बजे से पहले के 24 घंटें के दौरान बंगाल की खाड़ी के सागर द्वीप पर सबसे अधिक 76.8 मिमी बारिश दर्ज की गई जबकि दार्जिलिंग की पहाड़ियों में इस अवधि के दौरान 36.2 मिमी बारिश हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल