देश की खबरें | धन शोधन मामला : महाराष्ट्र के मंत्री अनिल परब ईडी के समक्ष पेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री अनिल परब धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए मंगलवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों के समक्ष पेश हुए। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 21 जून महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री अनिल परब धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए मंगलवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों के समक्ष पेश हुए। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

यह मामला रत्नागिरी जिले के दापोली तट क्षेत्र में एक रिजॉर्ट के निर्माण में तटीय विनियमन क्षेत्र (सीआरजेड) के प्रावधानों के कथित उल्लंघन से जुड़ा है।

ईडी ने समन जारी कर परब को उसके मुंबई स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में पेश होने के लिए कहा था।

सूत्रों ने बताया कि परब सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर दक्षिण मुंबई के बल्लार्ड एस्टेट स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे।

इससे पहले परब को 15 जून को भी तलब किया गया था, लेकिन आधिकारिक काम का हवाला देते हुए वह उस दिन पेश नहीं हुए थे।

अधिकारियों ने पहले बताया था कि संघीय एजेंसी धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत परब से पूछताछ करके उनके बयान दर्ज करना चाहती है।

ईडी ने परब और अन्य के खिलाफ पीएमएलए के तहत एक नया मामला दर्ज करने के बाद मई में मंत्री के परिसरों तथा उनसे कथित तौर पर जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की थी।

57 वर्षीय परब शिवसेना के तीन बार के विधान परिषद सदस्य हैं। वह राज्य के परिवहन और संसदीय कार्य मंत्री भी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान