देश की खबरें | मोदी ने हिसार-अयोध्या उड़ान को हरी झंडी दिखाई; हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का शिलान्यास किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को यहां से अयोध्या के लिए एक वाणिज्यिक उड़ान को हरी झंडी दिखाई और हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल भवन के लिए आधारशिला रखी।

हिसार, 14 अप्रैल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को यहां से अयोध्या के लिए एक वाणिज्यिक उड़ान को हरी झंडी दिखाई और हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल भवन के लिए आधारशिला रखी।

हवाई यात्रा को सुरक्षित, किफायती और सभी के लिए सुलभ बनाने की प्रतिबद्धता के अनुरूप प्रधानमंत्री मोदी ने महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन के लिए आधारशिला रखी। इसका निर्माण अनुमानित 410 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया जाएगा।

इसमें एक अत्याधुनिक यात्री टर्मिनल, एक कार्गो टर्मिनल और एक एटीसी भवन शामिल होगा। इस परियोजना को दो साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

प्रधानमंत्री मोदी के यहां से अयोध्या के लिए उड़ान को हरी झंडी दिखाने के संबंध में पहले एक बयान में कहा गया था कि हरियाणा में हवाई मार्ग के जरिए संपर्क बढ़ाने के उद्देश्य से हिसार से अयोध्या के लिए सप्ताह में दो बार और जम्मू, अहमदाबाद, जयपुर और चंडीगढ़ के लिए सप्ताह में तीन उड़ानें शुरू की जाएंगी।

प्रधानमंत्री मोदी भीम राव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर राज्य में 10,000 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करने के लिए सोमवार को हरियाणा में हैं।

इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राज्य के कई मंत्री मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी