देश की खबरें | जम्मू में लापता महिला का शव मिला, पुंछ में भूमि विवाद में एक व्यक्ति की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू में तीन दिन से लापता 33 वर्षीय एक महिला का शव एक नहर से बरामद किया गया। वहीं पुंछ जिले में शनिवार को एक भूमि-विवाद में एक व्यक्ति पर हमला कर उसकी हत्या कर दी गई।

जियो

जम्मू, 30 मई जम्मू में तीन दिन से लापता 33 वर्षीय एक महिला का शव एक नहर से बरामद किया गया। वहीं पुंछ जिले में शनिवार को एक भूमि-विवाद में एक व्यक्ति पर हमला कर उसकी हत्या कर दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: चारबाग रेलवे स्टेशन पर 80 वर्षीय बुजुर्ग कुली मुजीबुल्ला प्रवासी मजदूरों और कामगारों की कर रहें हैं निःशुल्क सेवा.

पुलिस ने बताया कि शहर के बाहरी इलाके गड़ी गढ़ क्षेत्र में धर्प के एक नहर में चन्नी हिम्मत क्षेत्र की पूजा का शव तैरते हुए मिला ।

पुलिस ने बताया कि 27 मई को महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी जिसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा- राज्य में लॉकडाउन और 15 दिन बढ़ेगा: 30 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है।

इसके अलावा शनिवार सुबह पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके के एक गांव में भूमि विवाद को लेकर 55 वर्षीय मोहम्मद आलम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया।

पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।

अधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोषियों को पकड़ने के लिए प्रयास जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\