देश की खबरें | मथुरा में मंदिर से लौट रहे एक बिल्डर पर बदमाशों ने बरसाई अंधाधुंध गोलियां, पत्नी की मृत्यु पति घायल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मथुरा, 19 दिसम्बर उत्तर प्रदेश के मथुरा में शनिवार को कोसीकलां कस्बे के निकट कोकिलावन में स्थित शनिदेव मंदिर से दर्शन कर लौट रहे फरीदाबाद के बिल्डर दम्पति पर मोटरसाइकिल सवार तीन हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं जिससे बिल्डर की पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई और बिल्डर घायल हो गए।

एसपी (देहात) श्रीश चन्द ने बताया, फरीदाबाद निवासी सुनील (35) पुत्र रामकिशन अपनी पत्नी प्रीति के साथ शनिवार देर शाम कोसीकलां में शनिदेव मंदिर में दर्शन कर कार से घर लौट रहे थे कि इसी बीच शालीमार रोड पर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर कार को रोक लिया और कार के रुकते ही बदमाशों ने

ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।

उन्होंने बताया कि प्रीति की सिर में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुनील के बाजू में गोली लगी है।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है तथा पति को निकट के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस घटना की छानबीन में लगी है।

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)