खेल की खबरें | जल्द से जल्द राष्ट्रीय शिविर शुरू करना चाहते हैं मिसबाह, पीसीबी इंतजाम को लेकर चिंतित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता मिसबाह उल हक चाहते हैं कि इंग्लैंड के दौरे को देखते हुए ट्रेनिंग शिविर जल्द से जल्द शुरू हों लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) इसका इंतजाम करने को लेकर जूझ रहा है जिससे इसके आयोजन में देर हो सकती है।

कराची, एक जून पाकिस्तान के मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता मिसबाह उल हक चाहते हैं कि इंग्लैंड के दौरे को देखते हुए ट्रेनिंग शिविर जल्द से जल्द शुरू हों लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) इसका इंतजाम करने को लेकर जूझ रहा है जिससे इसके आयोजन में देर हो सकती है।

बोर्ड के एक सूत्र ने बताया कि बोर्ड की योजना 30 से 35 खिलाड़ियों को शिविर के लिए आमंत्रित करने की थी जिसमें से 25 खिलाड़ियों को जुलाई/अगस्त में होने वाले संभावित इंग्लैंड दौरे के लिए चुना जाता जहां पाकिस्तान को तीन टेस्ट और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हैं।

यह भी पढ़े | Happy Parents Day 2020: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने माता-पिता के साथ पुरानी तस्वीर शेयर कर लिखा- इस चुनौतीपूर्ण समय में इनका ज्यादा ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी.

सूत्र ने कहा, ‘‘शिविर के आयोजन का इंतजाम करना पीसीबी के लिए सिरदर्द बन गया है क्योंकि लाहौर की राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में तीस से अधिक खिलाड़ियों के साथ अधिकारियों को ठहराने की सुविधा नहीं है।’’

सूत्र ने कहा कि मिसबाह और बोर्ड सहमत हैं कि सभी खिलाड़ी एक ही समय में सुरक्षित स्थान पर जाएंगे और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम के रवाना होने तक वहीं रहेंगे।

यह भी पढ़े | भाभी कहां हैं माही भाई: जब इंस्टाग्राम पर साक्षी से युजवेंद्र चहल ने धोनी के बारे में पूछा.

सूत्र ने कहा, ‘‘विचार यह है कि खिलाड़ी एनसीए में रहेंगे और समूहों में ट्रेनिंग करेंगे और अकादमी की सुविधाओं का इस्तेमाल ट्रेनिंग और नेट अभ्यास के लिए करेंगे। लेकिन समस्या इतनी बड़ी संख्या में खिलाड़ियों और अधिकारियों को एक साथ ठहराने की है।’’

मिसबाह ने स्पष्ट कर दिया है कि खिलाड़ी एक बार अकादमी में आने के बाद घर नहीं जा पाएंगे और ट्रेनिंग में शामिल खिलाड़ियों के अलावा किसी बाहरी व्यक्ति से नहीं मिल पाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान