औरंगाबाद, 30 मई महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने शनिवार को कहा कि जो कामगार कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन की वजह से अपने-अपने प्रदेशों को लौट चुके हैं उन्हें प्रदेश में दोबारा आने पर पंजीकरण कराना होगा।
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के पास अपना पर्याप्त श्रमबल है।
पत्रकारों से बातचीत में देसाई ने कहा, ‘‘प्रवासी कामगार केवल अपने कपड़ों के साथ लौटे हैं। वे कुछ समय बाद लौटेंगे। मौजूदा समय में उद्योगों को आपूर्ति के लिए पर्याप्त श्रमबल है।’’
शिवसेना के वरिष्ठ नेता देसाई ने कहा, ‘‘अगर दूसरे राज्य से श्रमिक लौटते हैं तो उन्हें अपना नाम पंजीकृत कराने की जरूरत होगी।’’
यह भी पढ़े | Lockdown 5.0: पंजाब में लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ा, सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया ऐलान.
मंत्री ने चिकलथाना में कोविड-19 मरीजों के लिए समर्पित विशेष अस्पताल और डॉ. बाबा साहेब आम्बेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय में स्थापित प्रयोगशाला का दौरा किया।
उन्होंने कहा, ‘‘ प्रयोगशाला में कोरोना वायरस संक्रमितों का इलाज कर रहे कोरोना योद्धाओं को संक्रमण से बचाने के तरीकों का भी अध्ययन किया जाएगा।’’
उन्होंने जिले के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जहां भी जरूरत हो बुखार क्लीनिक की स्थापना करें।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY