देश की खबरें | बिहार में पृथक-वास केंद्र में खाना खाने के बाद बीमार पड़े प्रवासी श्रमिक
जियो

शेखपुरा (बिहार), 29 मई यहां स्थित एक पृथक वास केंद्र में दो महिलाओं समेत 12 प्रवासी श्रमिक रात का भोजन करने के बाद गंभीर रूप से बीमार पड़ गए।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | मशहूर ज्योतिषाचार्य बेजान दारुवाला का अहमदाबाद में निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित.

जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्याम कुमार निर्मल ने बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर अरियरी पुलिस थानांतर्गत कार्की में एक पृथक-वास केंद्र में प्रवासियों को रखा गया था।

निर्मल ने कहा, “बृहस्पतिवार को रात का खाना खाने के तुरंत बाद उन्हें उल्टी होने लगी और पेट में तेज दर्द होने लगा। उन्हें तत्काल एक अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।”

यह भी पढ़े | कोविड-19 के तमिलनाडु में आज 874 नए मरीज पाए गए: 29 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि इस बात की जांच की जा रही है क्या खाने से प्रवासी बीमार पड़े। उन्होंने कहा कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)