देश की खबरें | हैदराबाद से पैदल ही बंगाल लौट रहे प्रवासी मजदूर की ओडिशा में मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हैदराबाद से पैदल पश्चिम बंगाल लौट रहे 60 वर्षीय प्रवासी मजदूर की शुक्रवार को ओडिशा के बालासोर जिले में स्थित सोरो के पास मौत हो गयी।
बालासोर (ओडिशा), 29 मई हैदराबाद से पैदल पश्चिम बंगाल लौट रहे 60 वर्षीय प्रवासी मजदूर की शुक्रवार को ओडिशा के बालासोर जिले में स्थित सोरो के पास मौत हो गयी।
पुलिस ने कहा कि मृतक हयर मोहम्मद हैदराबाद में राजमिस्त्री का काम करता था। वह अपने भतीजे के साथ पैदल ही अपने गृह स्थान पश्चिम बंगाल के पश्चिमपारा जाने के लिए निकला था।
यह भी पढ़े | देश की खबरें | अमित शाह ने मोदी से की मुलाकात, लॉकडाउन को लेकर मुख्यमंत्रियों के विचारों से अवगत कराया.
मृतक के भतीजे के हवाले से पुलिस ने बताया कि जिस निर्माण कंपनी में दोनों काम करते थे, वह लॉकडाउन के कारण मार्च से ही बंद थी और दोनों के पास पैसे खत्म हो गए थे।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों ने पांच दिन पहले अपनी यात्रा शुरू की थी और वे बृहस्पतिवार रात को सोरो पहुंचे थे।
यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश: गर्मी से बेहाल जनता, सीहोर में पानी की तलाश के लिए 2 किलोमीटर दूर जा रहे लोग.
उन्होंने कहा कि दोनों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-16 के पास ही मौजूद एक बंद दुकान के सामने रात गुजारने का फैसला किया।
हालांकि, जब भतीजा सुबह उठा तो उसे हयर मृत मिला और उसने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)