देश की खबरें | टीईटी अभ्यर्थियों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ ‘सिविल सोसाइटी’ के सदस्यों ने रैली निकाली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिक्षक पात्रता परीक्षा के अभ्यर्थियों पर 20-21 अक्टूबर की दरमियानी रात हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को ‘सिविल सोसायटी’ के सदस्यों ने रैली निकाली।
कोलकाता, 22 अक्टूबर शिक्षक पात्रता परीक्षा के अभ्यर्थियों पर 20-21 अक्टूबर की दरमियानी रात हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को ‘सिविल सोसायटी’ के सदस्यों ने रैली निकाली।
करीब एक किलोमीटर लंबी इस रैली को विपक्षी पार्टी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का समर्थन प्राप्त था।
शिक्षाविद पबित्र सरकार, अभिनेता बादशाह मोइत्रा, कवि मंडकर्णंता सेन, अभिनेता देबदूत घोष सहित वामपंथी झुकाव रखने वाले बुद्धिजीवियों ने एस्प्लांडे से सेंट्रल एवेन्यू होते हुए रैली निकाली।
रैली में बिमान बोस जैसे माकपा नेता भी शामिल थे।
बोस ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह भ्रष्टाचार और तृणमूल कांग्रेस के आतंक के खिलाफ गैर-राजनीतिक रैली है।’’
पबित्र सरकार ने कहा, ‘‘शिक्षक की नौकरी पाने के योग्य और पात्र अभ्यर्थियों को न्याय मांगने पर पीटा जा रहा है और पुलिस वैन में डाला जा रहा है। ऐसा नहीं होना चाहिए।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)