देश की खबरें | भाजपा की ओर से घोषित राशि में से 820 करोड़ रू अब तक एमसीडी को नहीं मिले : आप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में नेता प्रतिपक्ष और आम आदमी पार्टी (आप) सदस्य अंकुश नारंग ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार द्वारा एक सप्ताह पहले घोषित 820 करोड़ रुपये का कोष नगर निकाय को अबतक नहीं मिला है और देरी से निगम वित्तीय संकट में फंस गया है।

नयी दिल्ली, 13 जून दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में नेता प्रतिपक्ष और आम आदमी पार्टी (आप) सदस्य अंकुश नारंग ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार द्वारा एक सप्ताह पहले घोषित 820 करोड़ रुपये का कोष नगर निकाय को अबतक नहीं मिला है और देरी से निगम वित्तीय संकट में फंस गया है।

दिल्ली सरकार ने 6 जून को घोषणा की थी कि वह मूल कर हस्तांतरण ढांचे के तहत एमसीडी को 820 करोड़ रुपये जारी करेगी।

आप नेता नारंग ने कहा, ‘‘लगभग एक सप्ताह पहले यह घोषणा की गई थी कि दिल्ली सरकार ने एमसीडी को 820 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है, लेकिन वह धनराशि अब तक नगर निकाय तक नहीं पहुंची है। पिछले दो महीनों से, जब से भाजपा सत्ता में आई है, सफाई कर्मचारियों को वेतन भुगतान में देरी हो रही है और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन और बकाया राशि जारी नहीं की गई है।’’

उन्होंने कहा कि जब आप सत्ता में थी, तो एमसीडी हमेशा पैसों के मामले में सही स्थिति में रहती थी और वेतन समय पर जारी किया जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है।

नारंग ने कहा, ‘‘मैं कहना चाहूंगा कि केंद्र और राज्य दोनों सरकारें विफल रही हैं।’’

इस आरोप पर महापौर राजा इकबाल सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी केवल आलोचना करने में ही लगी रहती है।

सिंह ने कहा, ‘‘आप को सरकार में 10 साल और एमसीडी में ढाई साल का समय दिया गया, लेकिन उसने व्यवस्था बदलने के लिए कुछ खास नहीं किया। आप को इस बात पर गौर करना चाहिए कि उसे सत्ता से बाहर क्यों किया गया। मैं आपको आश्वासन देता हूं कि सभी को समय पर वेतन दिया जाएगा।’’

भाजपा अप्रैल में महापौर चुनाव जीतकर फिर से एमसीडी की सत्ता पर काबिज हुई । वर्ष 2022 में जीतने वाली आप ने इस साल के महापौर चुनाव का बहिष्कार किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी