देश की खबरें | दिल्ली विधानसभा से चार विधायकों को मार्शल ने बाहर निकाला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र के दौरान बुधवार को भाजपा के चार विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर कर दिया।
नयी दिल्ली, 10 मार्च दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र के दौरान बुधवार को भाजपा के चार विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर कर दिया।
दरअसल, भाजपा विधायकों ने दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) द्वार बसों की खरीद में कथित भ्रष्टाचार पर चर्चा कराने की मांग की थी।
विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने उनसे कहा कि वह इस मुद्दे पर बृहस्पतिवार को चर्चा की अनुमति देंगे, लेकिन भाजपा विधायक बुधवार को ही इस पर चर्चा कराने की अपनी मांग पर अड़े रहे।
गोयल ने सदन की कार्यवाही दोपहर सवा तीन बजे 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी। इसके बाद, जैसे ही सदन की कार्यवाही फिर से शुरू हुई, विधायकों ने इस मुद्दे पर बुधवार को चर्चा कराने की दोबारा मांग की। इसके बाद स्पीकर ने भाजपा विधायक विजेन्दर गुप्ता को सदन से बाहर करने का निर्देश दिया।
इसके बाद, भाजपा के तीन अन्य विधायकों--मोहन सिंह बिष्ट,जीतेंद्र महाजन और ओ पी शर्मा-- को भी मार्शल ने सदन से बाहर किया।
दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के आठ विधायक हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)