सरकारी बयान के मुताबिक देश के उत्तरी हिस्से, सनमातेंगा में एक अलग हमले में, मानवीय सहायता देने जा रहे काफिले पर गोलीबारी की गई जिसमें पांच असैन्य नागरिकों और पांच सुरक्षा कर्मियों की मौत हो गई। अनेक लोग लापता हैं। दोनों हमले शनिवार को हुए।
इस्लामी चरमपंथियों और उनसे लड़ रहे स्थानीय रक्षा समूहों और सेना से जुड़ी हिंसा बुर्किना फासो में बढ़ती जा रही है। करीब 2,000 लोगों की पिछले साल मौत हुई थी।
यह भी पढ़े | COVID-19 का वैश्विक आंकड़ा 61 लाख के पार, 3.71 लाख अधिक संक्रमितों की हुई मौत.
सप्ताहंत में हुए इस हमले से एक दिन पहले ही उत्तरी हिस्से में 15 लोग मारे गए थे।
मोरक्को के थिंक टैंक, पॉलिसी सेंटर फॉर न्य साउथ की वरिष्ठ फेलो और साहेल शोधार्थी रिदा ल्यामोरी ने कहा, “इन नये नरसंहारों के पीछे कौन है यह साफ नहीं लेकिन असैन्य नागरिक एक बार फिर हिंसक संघर्ष के बीच फंस गए हैं और मुख्य शिकार बने हुए हैं।”
यह भी पढ़े | नेपाल में बस और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत, 22 घायल.
अधिकारियों का कहना है कि कोंपियेंगा प्रांत में शनिवार को मवेशी बाजार में हुए हमले को चरमपंथियों ने अंजाम दिया। हालांकि, एक पीड़ित का कहना है कि उसने हमलावरों की पहचान बुर्किनेब सेना के सदस्यों के तौर पर की है।
एक सैन्य अधिकारी ने सेना का हाथ होने से इनकार किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY