जरुरी जानकारी | ओमीक्रोन के कारण कई विमानन कंपनियों ने उड़ानें रद्द कीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जर्मनी की एयरलाइन लुफ्थांसा ने कहा कि बड़ी संख्या में उसके पायलट बीमार हैं और वे अवकाश पर चले गए हैं जिस वजह से कंपनी को दर्जनभर उड़ानें रद्द करनी पड़ रही हैं।
जर्मनी की एयरलाइन लुफ्थांसा ने कहा कि बड़ी संख्या में उसके पायलट बीमार हैं और वे अवकाश पर चले गए हैं जिस वजह से कंपनी को दर्जनभर उड़ानें रद्द करनी पड़ रही हैं।
हालांकि एयरलाइन ने कहा कि उसे यह नहीं पता कि कर्मचारियों के बीमार होने की वजह कोविड-19 है या कुछ और।
अमेरिका की डेल्टा एयरलाइंस और यूनाइटेड एयरलाइंस ने कहा कि क्रिसमस की पूर्व संध्या पर निर्धारित कई दर्जन उड़ानें उन्हें रद्द करनी पड़ी हैं। इन एयरलाइन ने कहा कि ओमीक्रोन की वजह से उनके यहां कर्मचारियों की कमी है।
यूनाइटेड एयरलाइंस ने 169 उड़ानें तथा डेल्टा ने 127 उड़ानें रद्द कीं।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)