देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह के पास कार दुर्घटना में व्यक्ति की मौत, पांच घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भद्रवाह में सोमवार को सड़क किनारे से फिसलकर एक वाहन के गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
भद्रवाह (जम्मू-कश्मीर), 20 जून भद्रवाह में सोमवार को सड़क किनारे से फिसलकर एक वाहन के गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
प्रखंड चिकित्सा अधिकारी शकील अहमद सुम्ब्रिया ने कहा, ''मृतक की पहचान ग्राम शारेना भल्ला तहसील निवासी अर्जुन सिंह (33) के रूप में हुई है।''
परिवार के घायल सदस्यों का इलाज भद्रवाह के जिला अस्पताल में चल रहा है।
अधिकारी ने बताया कि घायलों की हालत स्थिर है और वह इलाज के बाद ठीक से प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
अधिकारी ने बताया कि पीड़ित भद्रवाह से पादरी की ओर जा रहे थे। दुर्घटना बमलाखी गांव के पास अपराह्न साढ़े तीन बजे हुई।
उक्त घटना के संबध में भद्रवाह पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)