देश की खबरें | महाराष्ट्र की लातूर पुलिस ने लुटेरों के गिरोह के खिलाफ मकोका लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में लातूर पुलिस ने पांच लुटेरों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के सख्त प्रावधान लगाये हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

लातूर, चार नवंबर महाराष्ट्र में लातूर पुलिस ने पांच लुटेरों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के सख्त प्रावधान लगाये हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि लुटेरे एक गिरोह का हिस्सा हैं, जो राज्य भर में कई अपराधों में शामिल रहा है।

पुलिस के एक गश्ती दल ने खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए 15 मई को गिरोह का भंडाफोड़ किया था। यह गिरोह लातूर में एक अपार्टमेंट को लूटने की कोशिश कर रहा था। गिरोह में पांच वयस्क और एक नाबालिग शामिल था।

इस संदर्भ में शहर के विवेकानन्द चौक थाने में मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि गिरोह ने लातूर जिले समेत महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में कई गंभीर अपराध किए थे।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद आरोप पत्र में मकोका प्रावधानों को जोड़ने के लिए उच्च अधिकारियों की अनुमति मांगी गई थी और हाल ही में इसकी स्वीकृति मिली।

मकोका एक विशेष कानून है, जिसका उद्देश्य संगठित अपराधियों के गिरोह की आपराधिक गतिविधियों को नियंत्रित करना है। पुलिस इसे कई मामलों में लगाती है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आरोपी व्यक्तियों को आसानी से जमानत न मिले और वे लंबे समय तक जेल में रहें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now