देश की खबरें | महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पूर्वोत्तर राज्यों में अंतराज्यीय यात्रा पर प्रतिबंध जारी
जियो

नयी दिल्ली, 31 मई केन्द्र द्वारा लोगों के बीच अंतरराज्यीय आवाजाही पर लगी पाबंदियों को हटाये जाने की अनुमति दिये जाने के बाद महाराष्ट्र तथा तमिलनाडु जैसे राज्यों और पूर्वोत्तर में शामिल कुछ राज्यों ने लॉकडाउन के चौथे चरण की समाप्ति के बाद अंतरराज्यीय यात्रा पर प्रतिबंध जारी रखने का रविवार को फैसला किया।

महाराष्ट्र और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या सबसे अधिक है।

यह भी पढ़े | एसिम्प्टोमेटिक से कितना है संक्रमण का खतरा और कितने दिन में दिखते है वायरस के लक्षण? बता रहे हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ.

राजस्थान और तेलंगाना जैसे राज्यों ने घोषणा की कि वे ‘अनलॉक-1’ के तहत ढील दिये जाने के रूप में अंतरराज्यीय आवाजाही की अनुमति देंगे।

कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाये गये लॉकडाउन के कारण लगभग दो महीने से इस तरह का यात्रा प्रतिबंध लगा हुआ है।

यह भी पढ़े | बिहार में कोरोना के 242 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 3,807 पहुंची: 31 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कर्नाटक सरकार ने निरूद्ध क्षेत्र को छोड़कर लॉकडाउन में चरणबद्ध तरीके से छूट देने का रास्ता साफ करते हुए रविवार को लोगों और सामान की राज्य के अंदर और अंतरराज्यीय आवाजाही पर लगी रोक हटा दी।

उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा कि अंतरराज्यीय यात्रा पर कोई प्रतिबंध नहीं है लेकिन दिल्ली से सटे लोगों की आवाजाही पर फैसला गाजियाबाद और नोएडा के जिला प्रशासनों पर छोड़ दिया। हालांकि, राज्य ने अपनी अंतरराज्यीय बस सेवा को फिर से शुरू नहीं किया है।

ओडिशा सरकार ने कहा कि अंतरराज्यीय बस सेवाओं को फिर से शुरू करने के लिए मार्ग प्रशस्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

परिवहन मंत्री पद्मनाभ बेहरा ने यहां ‘पीटीआई-’ से कहा कि उन सभी राज्यों को पत्र भेजे गए हैं जिनका ओडिशा के साथ बस संपर्क है और उनसे अंतरराज्यीय सेवाओं को फिर से शुरू करने के लिए उनकी प्रतिक्रिया जानी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)