देश की खबरें | महाराष्ट्र: पुणे में भोजनालय में आग लगने से छह साल की बच्ची की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पुणे शहर के सदाशिव पेठ इलाके में शनिवार को एक छोटे से भोजनालय में रसोई गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लगने से छह साल की एक बच्ची की मौत हो गई। दमकल अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुणे, 22 अक्टूबर महाराष्ट्र के पुणे शहर के सदाशिव पेठ इलाके में शनिवार को एक छोटे से भोजनालय में रसोई गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लगने से छह साल की एक बच्ची की मौत हो गई। दमकल अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि सदाशिव पेठ इलाके में सुबह करीब साढ़े दस बजे बिरयानी बेचने वाली एक दुकान में आग लग गई थी।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का एक परिवार यहां काम करता था और तीन बच्चों के साथ उसी के ऊपर एक मचान में रहता था।

अधिकारी ने बताया, ''आग सुबह करीब 10 बजकर 50 मिनट पर लगी। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों को सूचित किया गया कि एक लड़की मचान पर फंसी हुई है।''

उन्होंने बताया कि बच्ची को सुरक्षित बचाने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने कहा, ''भोजनालय के कर्मचारियों के अनुसार, आग लगने के समय जो लोग मचान पर थे वह नीचे आने में सफल रहे। लड़की की मां अपने अन्य दो बच्चों के साथ नीचे आई, लेकिन धुआं अधिक होने की वजह से, वह अपनी बेटी को नहीं उठा सकी।''

उन्होंने कहा कि लड़की की पहचान इकरा नईम खान के रूप में हुई है, जो मामूली रूप से झुलस गई थी, लेकिन धुएं के कारण उसका दम घुट गया।

अधिकारी ने कहा, '' प्रथम दृष्टया, ऐसा प्रतीत हो रहा है कि भूतल पर रसोई में एलपीजी सिलेंडर में रिसाव हुआ था, जिस वजह से आग लग गई।''

उन्होंने बताया, '' मौके पर कर्मियों के पहुंचने पर एक स्थान पर तीन एलपीजी सिलेंडर देखे और उनमें से एक से रिसाव हो रहा था। हमने तुरंत सभी सिलेंडर बाहर निकाल लिए।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें