देश की खबरें | महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन पर अब तक संशोधित दिशा-निर्देश जारी नहीं किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र सरकार द्वारा कोविड-19 निषिद्ध क्षेत्रों में लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ाए जाने के बाद, महाराष्ट्र सरकार ने पाबंदियों के बारे में अब तक संशोधित दिशा-निर्देश जारी नहीं किए हैं। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

जियो

मुंबई, 31 मई केंद्र सरकार द्वारा कोविड-19 निषिद्ध क्षेत्रों में लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ाए जाने के बाद, महाराष्ट्र सरकार ने पाबंदियों के बारे में अब तक संशोधित दिशा-निर्देश जारी नहीं किए हैं। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

राज्य सरकार की ओर से लॉकडाउन के चौथे चरण के लिए 19 मई को जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक राज्य के भीतर तथा दो राज्यों के बीच वाहनों की आवाजाही की इजाजत केवल चिकित्साकर्मियों, सामान तथा माल आदि के परिवहन के लिए ही है।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के बीच दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने केंद्र से मांगी 5000 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता.

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन में और अधिक छूट संबंधी शनिवार को जारी नए दिशा-निर्देशों को लॉकडाउन हटाने का प्रथम चरण (अनलॉक 1) बताया है। देश में 25 मार्च से जारी राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई को समाप्त हो रहा है।

नए दिशा-निर्देशों में केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि निषिद्ध क्षेत्रों से बाहर जिन गतिविधियों पर पाबंदी लगी थी, उन्हें एक जून से चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा। मंत्रालय ने निषिद्ध क्षेत्रों में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ाने की घोषणा की। साथ ही कहा कि आठ जून से आतिथ्य सत्कार (हॉस्पिटैलिटी) सेवाओं, होटलों और शॉपिंग मॉल को खोलने की अनुमति होगी।

यह भी पढ़े | Monsoon 2020: मौसम विभाग ने कहा- केरल नहीं पहुंचा मानसून, भारत में अब 1 जून को देगा दस्तक.

महाराष्ट्र सरकार के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘राज्य द्वारा 19 मई के दिशा-निर्देशों में अब तक कोई बदलाव नहीं किया गया है।’’

केंद्र द्वारा निषिद्ध क्षेत्रों में लॉकडाउन विस्तार की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और गठबंधन सहयोगी राकांपा के अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार रात बातचीत की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज