देश की खबरें | महाराष्ट्र: ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘छावा’ के अनाधिकृत प्रसार के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस ने डिजिटल माध्यम से लिंक बनाकर हिंदी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘छावा’ के अनधिकृत प्रसार के मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 12 अप्रैल मुंबई पुलिस ने डिजिटल माध्यम से लिंक बनाकर हिंदी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘छावा’ के अनधिकृत प्रसार के मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने नासिक के दत्ता कॉलोनी निवासी विवेक धूमल को गिरफ्तार किया है।

इससे पहले, पुलिस ने पुणे के दौंड निवासी सागर रंधवन (26) को डिजिटल मंच पर बिना अनुमति के फिल्म प्रसारित करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

फिल्म ‘छावा’ में अभिनेता विक्की कौशल ने मराठा राजा छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है।

पुलिस के अनुसार, धूमल ने फिल्म अपलोड करने के लिए होस्टिंगर से एक डोमेन कथित तौर पर खरीदा था और उसने इस मंच पर कई अन्य नयी रिलीज हुई फिल्में भी साझा की हुई थीं।

अधिकारी ने बताया कि धूमल को मुंबई की एक अदालत में पेश किया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया कि रंधवन ने फिल्म अपलोड करने के लिए होस्टिंगर से एक डोमेन खरीदा हुआ था और एक ऐप भी बनाया हुआ था, जिसके माध्यम से नयी रिलीज हुई फिल्में उन उपयोगकर्ताओं को दिखाई जाती थीं जो ऐप डाउनलोड करने के लिए भुगतान करते थे।

अधिकारी ने बताया कि ‘एंटी-पायरेसी एजेंसी’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की शिकायत के आधार पर इस मामले के संबंध में भारतीय न्याय संहिता, कॉपीराइट अधिनियम, सिनेमैटोग्राफ अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान