चंद्रपुर, 30 मई शहर के गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में बनाए गए संस्थागत पृथक-वास में रह रहे एक व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति भी मृत पाया गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
जिला सूचना कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार शनिवार सुबह दो शव मिले।
बयान के अनुसार, "चंद्रपुर शहर के श्यामनगर क्षेत्र के 30 वर्षीय व्यक्ति ने कॉलेज के एक कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह नागपुर से चंद्रपुर आया था और स्वास्थ्य अधिकारियों ने उसे कॉलेज में पृथक-वास में रखा था।”
आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
यह भी पढ़े | अरविंद केजरीवाल ने कहा- कोई नहीं कह सकता कि एक दो महीने लॉकडाउन के बाद कोरोना महामारी ठीक हो जाएगी.
दूसरे मामले में, मध्य प्रदेश से लौटे 40 वर्षीय एक व्यक्ति को उसके परिवार के साथ उसी कॉलेज में पृथक-वास में रखा गया था।
बयान में कहा गया कि वह अपने कमरे में आराम करने के लिए गया था। बाद में परिवार के लोगों द्वारा कई बार बुलाए जाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे से शव बरामद किया गया।
बयान के अनुसार स्वास्थ्य अधिकारी दोनों मृतकों के नमूने लेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY