देश की खबरें | माफिया अतीक अहमद की 12.5 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन कुर्क

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भू माफियाओं के खिलाफ योगी आदित्यनाथ सरकार की कार्रवाई के तहत सोमवार को माफिया अतीक अहमद की अवैध कमाई से अधिगृहित की गई 12.5 करोड़ रुपये मूल्य की बेनामी भूमि कुर्क की गई।

प्रयागराज, छह नवंबर भू माफियाओं के खिलाफ योगी आदित्यनाथ सरकार की कार्रवाई के तहत सोमवार को माफिया अतीक अहमद की अवैध कमाई से अधिगृहित की गई 12.5 करोड़ रुपये मूल्य की बेनामी भूमि कुर्क की गई।

सहायक पुलिस आयुक्त (धूमनगंज) वरुण कुमार ने बताया कि आज पुलिस आयुक्त के आदेश के क्रम में माफिया अतीक अहमद की जमीन की जब्तीकरण की कार्रवाई की गई है, यह कार्रवाई गैंगस्टर अधिनियम की धारा 14(1) के तहत की गई है।

उन्होंने बताया कि थाना एयरपोर्ट अंतर्गत कटहुला गौसपुर में यह अतीक अहमद की बेनामी संपत्ति थी जो राजमिस्त्री हूब लाल के नाम पर थी। उन्होंने बताया कि यह 23,447 वर्ग गज जो करीब 5.5 हेक्टेयर है, जिसकी अनुमानित कीमत 12.5 करोड़ रुपये है।

कुमार ने बताया कि यह जमीन 16 गाटों में बंटी हुई है और इन सभी 16 गाटों पर कुर्की की कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि यहां मुनादी कराके सभी को बता दिया गया है कि अब यह जमीन सरकार की तरफ से जब्त की जा चुकी है इसलिए इस पर कब्जा करने वाले व्यक्ति के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

उमेश पाल हत्याकांड सहित 100 से अधिक आपराधिक मामलों में नामजद अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की 15 अप्रैल को प्रयागराज के कॉल्विन हॉस्पिटल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

इससे पूर्व, बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड में मुख्य गवाह उमेश पाल की 25 फरवरी, 2023 को दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

उमेश पाल की पत्नी जया पाल की तहरीर पर धूमनगंज थाने में अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन, अतीक के दो बेटों, अतीक के साथी गुड्डू मुस्लिम और गुलाम तथा नौ अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\