देश की खबरें | मप्र: पुलिस की 'फर्जी हृदय रोग विशेषज्ञ' की ‘पॉलीग्राफ’ जांच की योजना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कथित फर्जी हृदय रोग विशेषज्ञ नरेंद्र यादव उर्फ ​​नरेंद्र जॉन कैम के प्रयागराज स्थित फ्लैट से फर्जी दस्तावेज जब्त करने के बाद पुलिस ने उसकी ‘पॉलीग्राफ’ जांच कराने की अनुमति मांगी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दमोह (मप्र), 12 अप्रैल कथित फर्जी हृदय रोग विशेषज्ञ नरेंद्र यादव उर्फ ​​नरेंद्र जॉन कैम के प्रयागराज स्थित फ्लैट से फर्जी दस्तावेज जब्त करने के बाद पुलिस ने उसकी ‘पॉलीग्राफ’ जांच कराने की अनुमति मांगी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि यादव ने 2013 में नोएडा में अपने खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अपना नाम बदल लिया था।

मध्यप्रदेश के दमोह में एक मिशनरी अस्पताल में सात मरीजों की मौत की जांच शुरू होने के बाद उसे कथित जालसाजी और अन्य अपराधों के लिए सोमवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया।

एसपी ने बताया कि कानपुर में रहने वाले यादव के पिता और भाई ने दमोह पुलिस दल को बताया कि वह 1996 से 1999 तक उनके साथ रहा था लेकिन उसके बाद उसने उनसे कोई संपर्क नहीं रखा।

अधिकारी ने बताया कि कानपुर के एक स्कूल से मिले दस्तावेजों में उसका नाम नरेंद्र यादव है। उन्होंने बताया कि उसने 2013 में नोएडा में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अपना नाम बदल लिया था।

दमोह पुलिस ने इस मामले का ब्योरा मांगा है और यह पता लगा रही है कि क्या उसके खिलाफ पहले भी कहीं और प्राथमिकी दर्ज हुई हैं।

एसपी ने बताया कि उन्होंने आरोपी के ‘नार्कोएनालिसिस’ या ‘पॉलीग्राफ’ जांच की अनुमति के लिए पुलिस मुख्यालय को भी पत्र लिखा है। पुलिस यादव के इस दावे की भी पुष्टि कर रही है कि उसने ब्रिटेन में पढ़ाई की है।

अधिकारी ने बताया कि प्रयागराज में यादव के फ्लैट की तलाशी के दौरान कई फर्जी दस्तावेज, एक प्रिंटर और विभिन्न संस्थानों की मुहरें जब्त की गईं।

इससे पहले छह अप्रैल को यहां पुलिस ने फर्जी मेडिकल डिग्री रखने के आरोप में यादव के खिलाफ दमोह के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एम के जैन की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान